RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: HDFC बैंक द्वारा माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित,11 शिक्षको ने किया रक्तदान।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर।एचडीएफसी बैंक आरा भोजपुर द्वारा शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल बामपाली में किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में 11 सदस्यों ने अपना रक्तदान किया।
प्राचार्या सहाय मैरी ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।जिसमें सर्वश्री श्रेयांश जैन के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।परीक्षा चलने के कारण अत्यधिक रक्तदान नहीं हो सका। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि जूनियर रेड क्रॉस विंग स्कूल में स्थापित होगा जिससे कि सीनियर क्लास के बच्चों में सामाजिक दायित्व के प्रति, रक्तदान ,बाढ़ ,भूकंप ,आपदा आगलगी आदि में सेवा में सहयोगी बन सकेंगे। इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी तथा एचडीएफसी बैंक का आभार प्रकट किया।
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह, डा विभा कुमारी सचिव,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, चेयरमैन ब्लड डोनेशन कमिटी, पूर्व पार्षद, समाज सेवी डा जीतेन्द्र शुक्ला, संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह ,कमल सिंह, अभिताभ चौबे आदि उपस्थित रहे। टेक्नीशियन धर्मेंद्र कुमार पांडे ,मनोज कुमार साह, अमोद कुमार ,विकास कुमार,,राजू सिंह रहे।
रक्तदान करने वालों में वर्ना चौधरी,राम प्रीत झा ,योगेंद्र सिंह, रिमा दास ,अनिर्बन मंडल, मोनीता राय, विजेंद्र प्रसाद,ओविन द्रिहादास ,निर्मोही मुखर्जी आदि रहे।
शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया की एचडीएफसी बैंक बैंकिंग सेवा के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी लगातार प्रयासरत है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य इसके वार्षिक आयोजन में निर्धारित है।इसके पूर्व अपने स्थापना दिवस पर देशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। 6 दिसंबर को बैक के आरा कार्यशाला में बड़ी संख्या में रक्तदान हुआ।बैंक की ओर से क्लस्टर हेड कमलेश झा, मैनेजर अशोक कुमार, राहुल रंजन ,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ,अमित कुमार आदि सक्रियता से लगे रहे। अमित कुमार के माध्यम से एचडीएफसी बैंक रेड क्रॉस सोसाइटी से कई वर्षों से जुड़े है और अपनी सेवा देते आ रहे हैं।

Related posts

भगवान के भक्तों का अपमान माफी योग्य नहीं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से कराएं जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन : जिलाधिकारी।

rktvnews

बाल दिवस विशेष: बच्चों में छिपा है देश का उज्ज्वल भविष्य।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment