RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने की राजस्व की समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, दाखिल खारिज, दाखिल खारिज अपील, राजस्व न्यायालय, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, भारत माला परियोजना अंतर्गत रैयतों का भुगतान समेत अन्य संबंधित बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
चतरा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अंचल अधिकारी चतरा को नोटिस निर्गत करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।अवैध जमाबंदी को रद्द करने की कार्रवाई हेतु सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया। ई राजस्व न्यायालय पद्धति को सुदृढ़ करने के लिए कई आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कहा पात्रता रखने वाले लाभुकों को शत प्रतिशत लाभ मिले। जिन लाभुकों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया गया है और वह पात्रता रखते है एवं किसी कारण से उनके दस्तावेज में कुछ त्रुटियां है तो संबंधित अधिकारी या लाभुक से समन्वय स्थापित करते हुए इसका निष्पादन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावे राजस्व से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनतापूर्वक समीक्षा करते हुए कई दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:समस्या का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने की वीसी द्वारा समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: आरा डीएम से क्यामुद्दीन अंसारी का सवाल,आरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से दूरी क्यों ?

rktvnews

हनुमानगढ़:ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न:जिले के 1297 मतदान केंद्रों के लिए 1555 बीयू, 1555 सीयू तथा 1683 वीवीपैट रेंडमली आवंटन।

rktvnews

वैशाली :जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:अपर समाहर्ता संजय कुमार

rktvnews

Leave a Comment