RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष और सांसदों ने सी. राजगोपालाचारी को पुष्पांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 दिसंबर ।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश, सांसदों, पूर्व सांसदों और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
उपस्थित लोगों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित सी. राजगोपालाचारी के जीवन-वृत्त पर आधारित पुस्तिका भी भेंट की गई।
सी. राजगोपालाचारी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री एन. संजीव रेड्डी ने 21 अगस्त, 1978 को संसद के सेंट्रल हॉल में किया था।
एक महान देशभक्त, अग्रणी समाज सुधारक, प्रखर विचारक, विद्वान, राजनेता, प्रसिद्ध वकील, योग्य प्रशासक और उच्च मानवतावादी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर 1878 को मद्रास प्रांत के सेलम जिले के थोरापल्ली गांव में हुआ था। 14 जुलाई 1937 को श्री राजगोपालाचारी ने तत्कालीन मद्रास प्रांत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। वे भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल भी थे। राजाजी के नाम से लोकप्रिय श्री राजगोपालाचारी को स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। दिसंबर 1950 में सरदार पटेल के निधन के बाद श्री राजगोपालाचारी को भारत सरकार में गृह मंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्र के प्रति सराहनीय सेवा के लिए सी राजगोपालाचारी को 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित होने वाले वे पहले व्यक्ति थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने किया “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” सम्मान अभियान का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना’ साधते सीकरी के असाधु और असंत।

rktvnews

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

rktvnews

दरभंगा:विशेष मुहिम चला कर लोकोस एप्प में डाटा इंट्री कर रही है जीविका दीदियां।

rktvnews

भोजपुर: भारतीय मजदूर संघ का मनाया गया 70 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

Leave a Comment