RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

जगजीवन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्रों से किया गया सम्मानित।

आरा मंडल कारा में बंदियों के बीच इस वर्ष के थीम “सभी के लिए स्वतंत्रता समानता और न्याय” के तहत किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 दिसंबर। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके तहत जगजीवन महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें महाविद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला विधिक सेवा पदाधिकार से सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया वहीं दूसरा कार्यक्रम मंडल कारा, आरा में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि मंडल कारा में होने वाला यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आयोजित किया गया है। वर्ष 2024 के थीम जिसमें “सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत यह राज्य के सभी जिले के कारा में काराधीन बंदियों के बीच यह कार्यक्रम किया गया है। इसके लिए जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा की ओर से नोडल पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा काराधीन बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेलर, नोडल पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं सभी काराधीन बंदी उपस्थित थे।

Related posts

बेंगलुरु-मैसूरु एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के साथ टोल फ्री सर्विस रोड 2/3 पहिया वाहनों के लिए उपलब्ध।

rktvnews

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिला अनुश्रवण एवं जन शिकायत निवारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

54वें आईएफएफआई गोवा में ‘वित्त जुटाना- रचनात्मक दृष्टिकोण को जीवन में लाना’ पर संवाद सत्र का आयोजन किया गया

rktvnews

बूथों के सत्यापन और मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये नियुक्त।

rktvnews

Leave a Comment