RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजनयिकों, उद्योगपति और निवेशकों से मुलाकातें।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के पहले दिन राजनयिकों, देश -विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से समिट में पधारे जापान के राजदूत केइची ओनो, स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी, पोलैण्ड राजदूतावास की डिप्टी स्पीकर डोरोथा जियेदजिला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
मुलाकात के दौरान श्री शर्मा ने निवेशकों के साथ राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में चर्चा की। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए हर प्रकार की सुविधाएं, रियायतें और सहायता उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने और सिंगल विंडो प्रणाली के जरिए प्रक्रिया में लगने वाला समय कम किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल बनाने के लिए दस नई नीतियां लागू की है।
मुख्यमंत्री से विभिन्न देशों के अन्य राजनयिकों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने भी व्यक्तिशः मुलाकातें की। इस दौरान निवेशकों और उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को अपने अपने सुझाव दिए।

Related posts

भोजपुर:आचार्य धर्मेन्द्र को मिला इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी.2024 सम्मान।

rktvnews

हर व्यक्ति, बच्चे में भरना होगा पर्यावरण प्रेम का जज्बा : पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन माझी परगना महाल के 14वें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोपाल:वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल

rktvnews

सारण:होली त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment