RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:कृषि चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों को दी गई अनेक जानकारियां।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह में अब नियमित रूप से केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर पीके द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रथम कड़ी के कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चिन्हित एवं अनुशंसित 109 विभिन्न फसलों की प्रजातियां की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डाॅ यू एस गौतम ने आशा व्यक्ति की यह कार्यक्रम किसानों के लिए भविष्य में काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा और नवीन जानकारी से उन्हें निर्णय लेने में और अपनी फसल की योजना बनाने में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर भारत सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा श्री विवेक कांत गुप्ता, वनस्पति संरक्षण अधिकारी, कुलदीप कुमार, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, रश्मि शंकर, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, राजेश यादव, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी एवं संदीप कुमार द्विवेदी, सहायक वनस्पति संरक्षण की संयुक्त टीम के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, आरा में राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली एप (NPSS app.) के उपयोग की जानकारी दी गई ।साथ ही किसानों को मोबाइल में एनपीएसएस एप को डाउनलोड कराकर उसके प्रयोग की जानकारी दी गई । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनपिएसएस एप के उपयोग एवं महत्व के विषय में, आईपीएम के महत्व एवं आईपीएम के सिद्धांत एवं उसके विभिन्न आयामों के बारे में,ट्राईकोडर्मा से बीज उपचार का प्रदर्शन, कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित इस्तेमाल, मनुष्य पर होने वाले कीटनाशकों का दुष्प्रभाव, कीटनाशकों के लेवल एवं कलर कोड, यांत्रिक विधियों जैसे येलो स्टिकी, ब्लू स्टीकी, फेरो मैन ट्रैप, फल मक्खी जाल, लाइट ट्रैप के उपयोग के बारे में और जैविक विधि के इस्तेमाल, मित्र एवं शत्रु कीटों की पहचान, नीम आधारित एवं अन्य वानस्पतिक कीटनाशक के महत्व के बारे मे तथा विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट/व्याधि की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सुप्रिया वर्मा वैज्ञानिक ने जानकारी दिया के इस मौसम में कई प्रकार के फल एवं सब्जियां का प्रयोग हमें नियमित रूप से अपने भोजन में करना चाहिए और इसके लिए हमें इसे अपने पोषण वाटिका में विशेष स्थान देना आवश्यक है। पोषण वाटिका के लिए विभिन्न प्रकार के सब्जियों के पौधे तथा वर्मी कंपोस्ट क्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी महिलाओं के बीच उपलब्ध कराया गया।

Related posts

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

इंदौर:कॉलेजों में प्राचार्य एवं प्रोफेसरों को सार्थक ऐप में उपस्थिति अंकित कराना जरूरी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

rktvnews

भोजपुर:महादेवा हनुमान मंदिर समिति द्वारा छठ व्रतियों के बीच नारियल ,कलसुप फल इत्यादि वितरित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने पश्चिम बंगाल में सागर परिक्रमा यात्रा चरण- XII का नेतृत्व किया।

rktvnews

एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल के 10 वी और 12 वी में सर्वोच्च अंक वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment