RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ट्राई ने सेवा की गुणवत्ता पर विनियम की समीक्षा के लिए टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाई।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली 06अप्रैल।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 24-02-2023 को सेवागुणवत्ता (मीटरिंग और बिलिंग में सटीकता के लिए अभ्यास संहिता) विनियम, 2023 की समीक्षा पर प्रारूप विनियम तथा इस विनियम के लिए प्रारूप दिशानिर्देश जारी किए थे। इस पर हितधारकों द्वारा टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07-04-2023 थी।
टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के संबंध में हितधारक और उद्योग संघ से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए प्रारूप नियमों तथा इस विनियमन के प्रारूप दिशानिर्देशों पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 3 सप्ताह यानी 01 मई 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो तो अच्छा,श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई को ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए श्री तेजपालसिंह, सलाहकार (QoS-I),ट्राई से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-2323-3602 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज को मिला चुनाव चिन्ह, ‘स्कूल का बस्ता’ चिन्ह पर लड़ेंगे चारों प्रत्याशी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने चंद्रयान-3 के लिए दीं शुभकामनाएँ!आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

अहमदाबाद में 19वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स मीट में बिहार का पहला गोल्ड मेडल दिव्यांश के नाम।

rktvnews

सारण:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

लोग साहित्य से प्रेरणा ले सकते हैं और अपने आदर्शों को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

भोजपुर:भारतीय स्टेट बैंक,क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय भोजपुर में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment