RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

चतरा:सरकारी जमीन हेर फेर के मामले में तत्कालीन प्रतापपुर अंचल अधिकारी पर गिरी गाज।

चतरा डीसी रमेश घोलप(फाइल फोटो)

राजस्व उपनिरीक्षक नारायण झा के मामले में दी गई अभियोजन स्वीकृति।

दाखिल खारिज के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:उपायुक्त रमेश घोलप

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 दिसंबर।उपायुक्त रमेश घोलप कार्य के प्रति लापरवाह व अनुशासनहीन पदाधिकारियों एवं कर्मियों के ऊपर सख्त दिख रहें हैं। उन्होंने चतरा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात कई लापरवाह और अनुशासनहीन पदाधिकारियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की है। इसी क्रम में तत्कालीन प्रतापपुर अंचल अधिकारी के ऊपर पूर्व से उजागर जमीन के हेर फेर मामले, सरकारी नियम के विरुद्ध सरकारी जमीन का गलत तरीके से ऑनलाइन करने,गलत तरीके से एक मुश्त रसीद काटने एवं स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन, अनुशासनहीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही विरूद्ध गठित आरोपों के आलोक में प्रपत्र क का गठन करते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन अंचल अधिकारी का इस तरह का रवैया झारखण्ड सरकारी सेवक आचार नियमावली-2001 के नियम के प्रतिकूल है।

राजस्व उपनिरीक्षक नारायण झा का क्या है पूरा मामला

प्रतापपुर अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक नारायण झा के द्वारा जमीन का दाखिल खारिज के नाम पर अवैध राशि की वसूली से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आलोक में उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा मामले को संज्ञान मे लेते हुए जांच टीम की गठन की गई थी। जांच के पश्चात तत्कालीन अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव के द्वारा 16 अगस्त 2024 को बताया गया था कि जांच के क्रम में साकिन बभने, प्रखण्ड प्रतापपुर, जिला चतरा के आवेदिका के द्वारा बताया गया कि दाखिल खारिज कराने के नाम पर राशि की लेन देन की जा रही थी। उक्त मामले में नारायण झा राजस्व उपनिरीक्षक प्रतापपुर अंचल से घटना स्थल उनके सरकारी आवास पर जाकर उनसे पुछताछ की गई। पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा यह स्वीकारा गया कि उक्त दाखिल खारिज के एवज में पैसे की लेन देन से संबंधित जो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है वह इसी जगह का है और इस वीडियो में मै ही हूं। मेरे द्वारा ही पैसे की गणना की जा रही है। जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि झा प्रश्नगत भूमि से संबंधित हल्का के राजस्व उपनिरीक्षक नहीं है। झा द्वारा उक्त संबंधित हल्का के राजस्व उपनिरीक्षक नहीं रहने के बावजूद दूसरे हल्का के कार्य करने, दाखिल खारिज कराने आदि के एवज में अंचल के अन्य कर्मी, पदाधिकारी एवं अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी सम्भावना प्रतीत होती है। उक्त के आलोक में सरकारी कार्य करने के एवज में पैसे का लेन देन करने, पैसे की अवैध राशि की वसूली करने के आरोप में नारायण झा राजस्व उपनिरीक्षक, अन्य संलिप्त कर्मी, पदाधिकारी तथा संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत् विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की गई है। इसे लेकर राजस्व उप निरीक्षक नारायण झा के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसपर अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है।

मामले को लेकर क्या कहते है उपायुक्त

उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने उक्त मामले को लेकर कहा प्रतापपुर अंचल में राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा दाखिल खारिज से संबंधित पैसे की लेन देन को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया गया था। इसकी जानकारी मिलने के पश्चात तत्कालीन अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव के नेतृत्व में जांच टीम की गठन की गई थी और जांच किया गया। जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक नारायण झा द्वारा सारे मामले को स्वीकारा गया जिसके उपर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई थी। उक्त मिले में अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है। वहीं कुछ लोगों का संलिप्तता सम्भावना भी प्रतीत हो रही थी और जांच भी जारी था उक्त मामले समेत अन्य मामले में तत्कालीन प्रतापपुर अंचल अधिकारी नित्यानंद दास के ऊपर स्वेच्छाचारिता, मनमानेपन, अनुशासनहीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही को लेकर गठित आरोपों के आलोक में प्रपत्र क का गठन करते हुए विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। किसी भी प्रकार की शिकायत किसी भी अंचल से प्राप्त होती है तो संलिप्त अधिकारियों/कर्मियों को बिलकुल ही बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई।

rktvnews

नालंदा:PK ने मंगल पांडेय पर फिर किया पलटवार, बोले – मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपए लेने की बात तो स्वीकार कर ली ,अब ये बताएं कि फ्लैट खरीदने के लिए बाकी 61 लाख किससे लिए, नहीं तो हम बताएंगे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय।

rktvnews

31 अगस्त को शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्राधिकरण सचिव धनपत माली ने सखी सेंटर की जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज की महिलाकर्मियों को अनुसूईया महिला सशक्तिकरण क्लब ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment