RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय को बनाया जाएगा प्रदेश का सबसे बेहतर और मॉडल हॉस्पिटल।

कलेक्टर, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने लिया जीर्णोंद्धार कार्य का जायजा।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)05 दिसंबर।इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के जीर्णोद्धार का कार्य कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर जनसहयोग से तेजी से जारी है। जीर्णोद्धार के पहले चरण का कार्य आगामी मार्च महिने में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा जो बारिश के पूर्ण जून माह तक पूर्ण होगा। अस्पताल को प्रदेश का सबसे बेहतर और मॉडल हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अस्पताल में बाल मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी जुटायी जायेगी।
यह जानकारी बुधवार यहां कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर तथा गौरव रणदिवे द्वारा जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए किये गए निरीक्षण के दौरान दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर गौरव बेनल, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अशोक यादव, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी तथा प्रमुख रूप से जनसहयोग देने वाली संस्था क्रेडाई के श्री संदीप श्रीवास्तव भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विधायक गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जीर्णोद्धार के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्य मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य है। अस्पताल के जीर्णोद्धार होने बच्चों के इलाज में बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि 200 बेड होने से यह प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल बच्चों के इलाज के लिए हो जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि जनसहयोग से इस अस्पताल के जीर्णोद्धार का कार्य हाथ में लिया गया है। पहला चरण मार्च में पूर्ण होगा। इसमें लगभग पाँच करोड़ रुपये जनसहयोग से खर्च होंगे। दूसरा चरण भी बारिश के पूर्व जून माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें भी लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। अस्पताल में बेड की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 की जा रही है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इंदौर शहर में जनसहयोग से 17 और जीर्णोद्धार के कार्य कराये जा रहे है इनमें से 13 कार्य लगभग पूर्ण हो गए है। शेष कार्य प्रगति पर है वह भी जल्द पूरे हो जाएंगे। इनमें अधिकांश कार्य शमशान घाटों के जीर्णाद्धार के है। अन्य कार्यों मंर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग से जुड़ी संस्थाओं के जीर्णोद्धार के हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जनसहयोग के लिए दानदाता स्वप्रेरणा से आगे आ रहे है। हाल ही में ग्रामीण क्षेत्र के दो और शमशान घाट के जीर्णोद्धार का कार्य हाथ में लिये गए हैं। आने वाले समय में और भी जीर्णोद्धार के कार्य जनसहयोग से कराये जाएंगे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” से साहित्यकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

आरा में साइबर थाने का उद्धघाटन!साइबर फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं:एस पी प्रमोद कुमार यादव।

rktvnews

भोजपुर:आरा में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प!

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने देहरादून में किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 24

rktvnews

उज्जैन:ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment