RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर समाज सेवी ने नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के बीच ब्लाइंड स्टिक सहित गर्म कपड़ों का किया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।3 दिसंबर को विश्व दिव्यांगजन दिवस के शुभ अवसर पर मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने आदिनाथ ट्रस्ट नेत्रहीन विद्यालय , धनुपरा ,आरा के नेत्रहीन बच्चों को ब्लाइंड स्टिक घंटी वाला छड़ी तथा ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़े ,कंबल, मिठाई जाकर स्कूल में प्रदान किया । इस मौके पर मानवतावादी दीपक कुमार अकेला ने बताया कि जन्मजात से दोनों आंख से अंधे बच्चे, जिन्हें स्कूल परिसर से बाहर या सड़क पार करने में कठिनाइयां होती थी ,उन्हें लगा कि कि ऐसा कुछ दे कि जो रोड पर वह अपने आप चल फिर सके। किसी की सहारा लेने की आवश्यकता ना पड़े ।इसी को देखते हुए मैं दिल्ली से ब्लाइंड स्टीक घंटी वाली छड़ी तथा गर्म कपड़े ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया ।जो काबिले तारीफ है। इस महान दिव्यांगजन दिवस मनाने का उद्देश्य विकलांग बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना हम करते हैं, साथ ही विकलांगता से जुड़े मुद्दे जागरूकता अभियान फैलाना ही हमारा उद्देश्य है। किसी को आप खुशी देंगे तो आपको स्वयं खुशी मिलेगी। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने एक सुंदर सा स्वागत गान सुना कर मन मोह लिया ।इस मौके पर धीरज कुमार स्वर्णकार ,समाजसेवी चंपा देवी , जीतू सोनी ,गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी, बलराम कुशवाहा , नमस्ते जी ,जयप्रकाश पाठक, यशोदा देवी बहुत सारे लोग उपस्थित थेl

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव संपन्न।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

भोजपुर:रमेश यादव बाक्सिंग अंडर-14 के चयनित खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण।

rktvnews

अयोध्या जाने वाले लवकुश यात्रा रथ का आरा में आगमन,किया भव्य स्वागत।

rktvnews

झारखंड:मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता हूं और कार्य करने में मुझे आनंद आता है : रघुवर दास

rktvnews

ओडिसा रेल हादसे में बिहार के यात्रियों की जानकारी के लिए बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

Leave a Comment