RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले की टीम को लखीसराय किया गया रवाना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 नवंबर। आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भोजपुर जिले की टीम को रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी,विधि शाखा एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह आयोजन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वावधान में हो रहा है। इससे पहले, भोजपुर जिला प्रशासन के सहयोग से 28 और 29 सितंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।
यह महोत्सव 30 नवंबर से लखीसराय के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भोजपुर जिले के 30 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। ये प्रतिभागी समूह नृत्य, समूह गायन, भाषण, कविता, चित्रकारी, मूर्तिकला, हस्तकला, विज्ञान मेला, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, वाद्य यंत्र, नाटक सहित कुल 14 विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए आईएनएस शारदा को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

rktvnews

महेंद्रगढ़:अरुण कुमार होंगे अटेली विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 नवंबर 24

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने सुनाई “जीविका” से जुड़ने पर आई बदलाव की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment