RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सारण(छपरा ) 29 नवंबर।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई तथा स्पष्ट प्रतिवेदन के अभाव में सभी मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 मार्च 24

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकम्पा पर मिली नौकरी : 47 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सपनों को मिला पंख।

rktvnews

महाकुंभ में आयुष।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव ने भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment