RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर का नन्हा बॉक्सर वीरू कुमार राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता मे दिखायेगा दम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।बड़हरा दियारा क्षेत्र के वीरू कुमार ,पिता भगवान पासवान, ग्राम – सबलपुर गंगौली, प्रखंड बड़हरा,भोजपुर के निवासी है।राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 17 से दिसंबर 22 दिसंबर 24 तक दिल्ली में होने जा रहा है। जिसमें देश भर के बच्चे भाग ले रहे हैं।वीरू कुमार अंडर -14 में 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार भोजपुर का रहने वाले मजदूर का बेटा राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखायेगा। राष्ट्रीय मुक्केबाज रमेश यादव ने बताया की वीरू उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबलपुर गंगौली में कक्षा आठवीं के छात्र हैं।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला के शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश यादव राष्ट्रीय मुक्केबाज की देखरेख में मुक्केबाजी का बच्चें दो वर्ष से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्होंने कहा दियरा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उसको सुविधाओं की जरूरत है ‌। इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। सरकारी स्कूलों के छात्र, छात्राएं मुक्केबाजी खेल में रूचि दिखा रहे हैं। इस सफलता से जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन व जिला खेल पदाधिकारी संजीव सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्या रामावती देवी, वंशनरायन,राजन पासवान,रूबी देवी, सतेंद्र पासवान, संजीत कुमार, जयराम पासवान सुरेन्द्र, हरेंद्र,रिशी कपूर आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना व जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक रूही खान ने किया विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की वीसी द्वारा नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

बिहार:महादलित टोला में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने 5जी इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment