RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जवाहर टोला वार्ड नं• 40 आरा के कंजर [कुचबन] जाति के लोगों का अनुसूचित जाति के तहत जाति प्रमाण-पत्र अविलंब बनाया जाए : दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 नवंबर।जवाहर टोला वार्ड नं• 40 में कंजर [कुचबन] जाति के लोगों को आरा अंचलाधिकारी द्वारा जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जाने के खिलाफ जवाहर टोला में कंजर [कुचबन] जाति के लोगों की मंगलवार को देर शाम बैठक की गई!बैठक को सम्बोधित करते भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि कंजर [कुचबन] जाति के लोग वर्षों से जवाहर टोला में रस्सी बनाकर पूरे जिले में रस्सी बेचते आ रहें हैं!ये लोग पूरे जिले या अन्य जगहों पर रस्सी बेचते हुए नजर आएंगे तो समझिए ये कंजर [कुचबन] जाति के है और ये लोग जवाहर टोला के निवासी हैं!ये अनुसूचित जाति के अंतर्गत कंजर [कुचबन] जाति से है!पहले इनका अनुसूचित जाति के अंतर्गत जाति प्रमाण-पत्र बनता था लेकिन जानबूझ कर इन लोगों का जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है!भारतीय संविधान [अनुसूचित जाति] आदेश 1950 एवं समय-समय पर संशोधित 1976 में बिहार सरकार अनूसूचित जाति अनुक्रमांक संख्या 15 एवं वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातिगत जनगणना में उनकी जाति 37 नं० पर अंकित है!इनकी बिहार में जनसंख्या लगभग 7401है!बावजूद प्रखंड कार्यालय द्वारा जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है!जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जाने से इस जाति के गरीब दलित बच्चों का स्कूल में नामांकन या अन्य सरकारी प्रावधानों के तहत अनुसूचित जाति के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है!जो इस जाति के लोगों के साथ सरासर नाइंसाफी की जा रही है!भाकपा-माले नेता दिलराज प्रीतम ने जिला प्रशासन से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इन कंजर जाति के लोगों का जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया तो भाकपा-माले इन सवालों को लेकर आंदोलन खड़ा करेगा।

Related posts

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 हेतु प्रक्षिण समाहरणालय आरा में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में आयोजित दो-दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामना दी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment