
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर। मंगलवार को बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा समापन के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक सुशांत कुमार मंडल ने विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष ने पिपरपांती, बलुआ, केवटिया और मझौली गंगा घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 3 सितंबर को ही मूर्ति विसर्जन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पूजा समितियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि के बाद विसर्जन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।थाना अध्यक्ष ने पूजा आयोजकों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कराने की अपील की। साथ ही आवश्यक सावधानियों, पर्याप्त सुरक्षा बल तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
