RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:आन्ध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 नवंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की थी ताकि उनके मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सके और उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से आज नई दिल्ली में कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की। बैठक के दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के विषयों पर उपयोगी चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और आंध्र प्रदेश की जनता के साथ है। बैठक के दौरान राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा आदि शामिल हैं। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जनमन के तहत आंध्र प्रदेश राज्य में सड़कों की स्वीकृति के बारे में भी चर्चा की। पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश में लखपति दीदी योजना की सफलता के बारे में भी जानकारी दी। पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

“अडानी भगाओ — छत्तीसगढ़ बचाओ” के नारे के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मनाया कॉर्पोरेट विरोधी दिवस।

rktvnews

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:देशरत्न डा राजेन्द्र प्रसाद की सादगी और ईमानदारी से देशवासी सदैव होते रहेंगे प्रेरित : राजीव रंजन

rktvnews

उज्जैन: बोन एंड ज्वॉइंट वीक’ के अंतर्गत स्पोर्ट्स इंज्युरी एवं फ्रैक्चर पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment