RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पूर्वी चंपारण: नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)26 नवंबर।जिलाधिकारी , पूर्वी चम्पारण द्वारा नशा मुक्ति दिवस के तहत नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम समाहरणालय परिसर ,मोतिहारी में 100 से अधिक NCC एवं स्काउट & गाइड को नशा मुक्त बनाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया ।
उक्त के पश्चात सभी को जनजागरुकता अभियान हेतु समाहरणालय परिसर से गाँधी समाहरणालय तक निकाले गये प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रभात फेरी के माध्यम से स्काउट & गाइड एवं NCC द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया ।
नशा छोड़ो ,बोतल तोड़ो, घर को जोड़ो ।
जन-जन का यही पुकार ,नशा मुक्त हो बिहार ।
मद्य निषेध हितकारी है, बिटिया की बात प्यारी है ।
नशा मुक्ति से आई खुशहाली, दूर होगी सबकी बदहाली ।
गृह क्लेश और मार पिटाई, अब तो छोड़ो यह नशे की लत भाई ।
उक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालयों एवं जिले के 50 विद्यालयों में में छात्र – छात्राओं को शपथ ग्रहण के माध्यम से नशा मुक्त पूर्वी चम्पारण बनाने का संकल्प लिया गया।
साथ ही सभी प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर में नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्वी चम्पारण जिले को नशा से पूर्ण रूप से मुक्त कराने का आह्वान किया गया ।

Related posts

भोजपुर:इंडिया गठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें : तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दावणगेरे में स्थित यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया।

rktvnews

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हरियाणा के झुंपा गांव में ‘श्री राम महोत्सव’ और ‘खादी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश;चौथे चरण के लिए तीसरे दिन 6 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

भोजपुर:पेड़ लगाइए-पर्यावरण बचाइए-आइए साथ साथ जीवन बचाइए :स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment