RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कथक की प्रस्तुति के लिए ग्रीस जायेंगे भोजपुरी मिट्टी के लाल गुरु विकास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 नवंबर।आरा के चर्चित कथक गुरु बक्शी विकास के कथक का प्रदर्शन ग्रीस में होगा । गुरु विकास की प्रस्तुति थर्ड वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ इंडियन डांस में पहली बार होगी । इसके पूर्व इन्होंने कनाडा एवं बंगलादेश के अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कथक प्रस्तुत किया है । कथक के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति रखने वाले विकास के नाम चार भाषाओं में 500 महिलाओ की गंगा आरती वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं । इन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम व राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समक्ष कथक प्रदर्शन भी किया है । स्वर्ण पदक, कथक चक्र चूड़ामणि, नृत्य विभूषण, कला रत्न, नृत्यमणि जैसे सम्मान से अलंकृत विकास नृत्य सम्राट पद्माविभूषण पंडित बिरजू महाराज व विदुषी साश्वती सेन के शिष्य हैं। ग्रीस में विकास पारंपरिक कथक के साथ भीखारी ठाकुर की विदेशिया का शास्त्रीय रूपांतरण प्रस्तुत करेंगे । कथक नृत्य के क्षेत्र में इनके कई शिष्य बीपीएससी अध्यापक हैं । कथक में सैकड़ो बंदिशों की रचना, अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन एवं संचालन, देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सागीतिक आलेख का लेखन, दूरदर्शन के नृत्य नाटिकाओं का संगीत एवं नृत्य निर्देशन, गरीब छात्र-छात्राओं को संगीत नृत्य का रोजगारपरक मुफ्त प्रशिक्षण इनके महत्वपूर्ण कार्यों में शुमार है।

Related posts

चुट्ज़पाह (Chutzpah) अभिनेता क्षितिज चौहान फिल्म ‘वेदा’ में शर्वरी और जॉन अब्राहम के साथ निभाएँगे विलेन की भूमिका।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की है पार्टी :विनोद तावड़े

rktvnews

हनुमानगढ़:अवैध खनन और परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना ने रामनगर मे नगर वन पार्क के विस्तारीकरण एवं सौन्दयीकरण के कार्य, गर्जिया माता मन्दिर के सुरक्षात्मक कार्यों के सम्बन्ध मे किया निरीक्षण।

rktvnews

दुष्यंत स्मृति समारोह!“दुष्यंत आवाम को आवाज देने के उपक्रम में ग़ज़लकार हो गए, उन्होंने ग़ज़लकार होने के लिए ग़ज़ल नहीं लिखीं:डॉ. विजय बहादुर सिंह

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment