RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

राजस्थान:प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाएं एवं बालिकाएं सीख रही पेंटिंग की बारीकियां।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल सामर्थ्य योजना के तहत हो रहा आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 नवंबर। पंचायत समिति, सांगानेर ग्रामीण के मोहनपुरा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल सामर्थ्य योजना के तहत 6 दिवसीय बेसिक पेंटिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को दीवार तथा लकड़ी एवं लोहे पर कलर करना सिखाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग की अनोखी पहल है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त बालिकाएं एवं महिलाएं रंग-रोगन का कार्य कर सकेगी। इस मौके पर डॉ. डोगीवाल ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होने तथा सभी को एक समूह के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Related posts

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगो की समीक्षा की।

rktvnews

13अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

इंदौर:प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन,07 गिरफ्तार।

rktvnews

नारनौल:घर में जैसा परिवेश उसी प्रकार के विचार एवं संस्कार बाल जीवन में प्रवर्तित होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

बहराइच: धान की रिकार्ड पैदावार को ले सवाना सीड्स ने की किसान गोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment