RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

राजस्थान:प्रशिक्षण कार्यशाला में महिलाएं एवं बालिकाएं सीख रही पेंटिंग की बारीकियां।

मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल सामर्थ्य योजना के तहत हो रहा आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 नवंबर। पंचायत समिति, सांगानेर ग्रामीण के मोहनपुरा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल सामर्थ्य योजना के तहत 6 दिवसीय बेसिक पेंटिंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं को दीवार तथा लकड़ी एवं लोहे पर कलर करना सिखाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग की अनोखी पहल है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त बालिकाएं एवं महिलाएं रंग-रोगन का कार्य कर सकेगी। इस मौके पर डॉ. डोगीवाल ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होने तथा सभी को एक समूह के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Related posts

रुक नही रहा जिलाधिकारी राजकुमार का “मिशन प्रहार”!योद्धा बन कर रहे बालू माफियाओं पर वार।

rktvnews

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने काशी तमिल संगमम् II के दौरान वाराणसी का दौरा किया।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कार्ड संस्था की बालिकाओं को दी खुशी!होने वाले पीआरडी समरकैंप में जाने की करवाई व्यवस्था।

rktvnews

आने वाला जमाना बहनों का है : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 मई 25

rktvnews

Leave a Comment