RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी के 57 कुष्ठ पीड़ित मतदाता पहली बार करेंगे मतदान।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 19 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग के नारे “नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड” को चरितार्थ कर रहा है जामताड़ा का हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर सामुदायिक भवन का मतदान केंद्र (362 “क”) । मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए सहायक मतदान केंद्र के रूप में इस मतदान केंद्र को विधानसभा निर्वाचन 2024 के लिए गठित किया गया है।
द्वितीय चरण के मतदान में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14218 है। जिसमें इस अतिरिक्त विशेष मतदान केंद्र को बूथ संख्या 362 से ही अलग करते हुए “362 क” के रूप में गठित किया गया है। इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14218 से बढ़कर 14219 हो गयी है।
मतदान केंद्र संख्या 362 “क” स्नेहपुर सामुदायिक भवन, हांसीपहाड़ी में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा बल, मतदान केंद्र में रैंप, व्हील चेयर, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अलावा वॉलिंटियर भी मौजूद रहेंगे, जो उन्हें सुगमता से मतदान कराने में मददगार होंगे।

Related posts

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘बवाल’!

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छात्रों द्वारा फिल्म निर्माण की श्रेणी में उभरती प्रतिभाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

rktvnews

एनएसई ने मनाया भारत के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न।

rktvnews

काहें का सच!

rktvnews

Leave a Comment