RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर: 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 नवंबर। आगामी 14 दिसंबर, 2024 को व्यवहार न्यायालय आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीगण तथा सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायालय से चिन्हित सुलहनीय वादों के बारे में चर्चा की गई तथा चिन्हित वादों में अविलंब पक्षकारों को नोटिस करने तथा प्री सिटींग कर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन करने पर ज़ोर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि सभी वादों के नोटिस को थाना के माध्यम से समय तामिला कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस बार अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

rktvnews

रामगढ़:सीएसआर के तहत मशरूम खेती योजना के अंतर्गत हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव के लिए अनुकूल, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी:जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कचरा उठाव नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ने का दावा, समाजसेवी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने शंकर प्रसाद की 14 वी पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

Leave a Comment