RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित होगी डॉ. अर्चना सिंह।

आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा सम्मान।

बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में 23 नवंबर को आयोजित होगा सम्मेलन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )19 नवंबर।बिहार के बोधगया स्थित बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में आगामी 23 नवंबर 24 को आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी सिंह को शिक्षा कर्मयोगी सम्मान 2023-24 हेतु चयन किया गया है। आगामी 23 नवंबर को बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में उन्हें शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आचार्यकुल के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य डॉ. धर्मेंद्र (पूर्व कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय) ने दी। बता दें की डॉ. अर्चना सिंह आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार राज्य शाखा की उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावे वे भोजपुर रेड क्रॉस सोसायटी एवं रोटरी क्लब समेत अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Related posts

युवा संगम पोर्टल का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:शिशु वाटिका प्ले स्कूल मे खेल-खेल में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर रहेगा जोर।

rktvnews

बक्सर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा महिला मतदाता जागरूकता खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

अपराधियों पर भारी पड़े रहे भोजपुर पुलिस के एक घण्टे🤪

rktvnews

झारखंड:साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी की मतदाताओं से जुड़ी अपील के प्रसारण पर है मनाही।

rktvnews

भोजपुर:एनसीसी में मेहनत के बदौलत आरा के तीन शिक्षक बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर।

rktvnews

Leave a Comment