RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात के बाद, इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।
बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षितिज 2047 रोडमैप तथा अन्य द्विपक्षीय घोषणाओं में उल्लिखित द्विपक्षीय सहयोग एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से संबंधित अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष एवं नागरिक परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग के मामले में हासिल की गई प्रगति की सराहना की और रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से इसे और तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने भारत की राष्ट्रीय संग्रहालय परियोजना से संबंधित सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की।
दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने की सराहना की, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों के साथ-साथ डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित भारत-फ्रांस साझेदारी भी शामिल है। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने फ्रांस में आगामी एआई एक्शन शिखर सम्मेलन आयोजित करने की राष्ट्रपति मैक्रों की पहल का स्वागत किया।
दोनों नेताओं ने हिन्द-प्रशांत सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित एवं उसमें सुधार करने और एक स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाने में मदद करने हेतु मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 73 फरियादियों की सुनी समस्याएं! अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

संवेदनशीलता की मिसाल : मांगते ही आकाश को मिली बैसाखी, आसान होगी जिंदगी की राह

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोपाल:महाभारत समागम दूसरा दिनः पांचाली सहित दुःशासन वध, उर्वशी एवं शिखंडी की प्रस्तुति

rktvnews

देवघर:शिवमय हुआ शहर,शिव के अलौकिक रूप का किया दर्शन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से हड़ताली उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment