RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में आयोजित हुआ महिलाओं का भव्य सम्मेलन।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 17 नवंबर। आज गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी के समर्थन में महिलाओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें जिले के कोने-कोने से महिलाएं पहुंची और भाजपा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए किए गए सशक्तिकरण एवं जनकल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भाजपा सरकार की योजनाओं की महत्ता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। वहीं, राजस्थान की पूर्व सांसद रंजिता कोली ने राजस्थान में महिलाओं के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
कोडरमा विधायक नीरा यादव ने अपने संबोधन में गिरिडीह विधानसभा चुनाव में महिलाओं से सही निर्णय लेने की अपील की, ताकि राज्य में भाजपा की विकासोन्मुख सरकार का गठन हो सके। इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी जिला मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी संजीव अग्रवाल, प्रवासी नेता शशि भूषण शर्मा, वरिष्ठ नेत्री डॉ. प्रोफेसर पुष्पा सिंह, रिंकी देवी, संगीता सेठ, सोनिया कौशिक, नीतू शोला, तनुजा सहाय, शिल्पा देवी, अंजू टुडू, प्रोफेसर विनीता कुमारी, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, पिंकी सिंह, मीणा गुप्ता, प्रेमl तिवारी समेत अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। इसके साथ ही, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

Related posts

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे: नरेंद्र मोदी

rktvnews

जेआईआईएफ के छठे स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर स्टार्टअप्स और उद्यमियों से जुड़े।

rktvnews

भोजपुर:पीजी इतिहास सेमेस्टर – 4 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 अक्टूबर 25

rktvnews

दुमका:डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:री-इमेजिंग आंगनबाड़ी’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment