RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: यशोदा कन्या मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 नवंबर। आज यशोदा कन्या मध्य विद्यालय, अबरपुल, आरा, में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निदेशानुसार बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के सदस्यों, जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों एवं चाईल्ड हेल्पलाईन, भोजपुर के कर्मियों द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह (14 नवम्बर 2024 से 20 नवम्बर 2024 तक) का आयोजन करवाया गया। जिसमें बच्चों के मध्य बाल संरक्षण के विषयों से संबंधित पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया एवं इस क्षेत्र में अच्छा करने वाले बच्चों के मध्य पुरस्कार का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों को बाल अधिकारों एवं नियमों की जानकारी दी गई साथ ही उनका उत्साह वर्द्धन किया गया। इस मौके पर बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य राकेश कुमार सिंह, शीला पंडित, डॉ० ज्योति कुमारी तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, आलोक कुमार गौतम एवं रविशंकर वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, चाईल्ड हेल्पलाईन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर के कर्मी मौजुद रहे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा क्लब में उड़े गुलाल।

rktvnews

गढ़वा:‘सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा’ और सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन संरचनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

सारण: डीएम ने जिला के कर्मियों को दीपावली पूर्व दिया MACP/ACP का लाभ!कर्मचारियों में हर्ष।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शिता से बिहार हर क्षेत्र में कर रहा तरक्की: मंत्री अशोक चौधरी

rktvnews

Leave a Comment