RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के लिए यूनिकॉर्न मस्तूलों के सह-विकास के लिए जापान सरकार के साथ कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 नवंबर।भारतीय नौसेना के जहाजों पर लगाने के लिए यूनिकॉर्न मस्तूल के सह-विकास के लिए भारत सरकार और जापान सरकार के बीच 15 नवंबर 24 को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
टोक्यो में आयोजित एक समारोह में जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज और जापान रक्षा मंत्रालय के अधीन एक्वीजिशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त श्री इशिकावा ताकेशी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए और इस कार्यान्वयन ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (यूनिकॉर्न) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों की गुप्त विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
भारतीय नौसेना इन उन्नत प्रणालियों को शामिल करने का प्रयास कर रही है। इनको भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जापान के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
जब इस ज्ञापन का क्रियान्वयन होगा तो यह भारत और जापान के बीच रक्षा उपकरणों के सह-विकास/सह-उत्पादन का पहला अवसर होगा।

Related posts

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोपाल:उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में “शक्ति केन्द्र – वन स्टॉप संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केन्द्र” का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: आशा के नन्हे कदम अभियान के तहत महादलित टोला में सेतु केन्द्र का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री बालिका कैंसर योजना के तहत चयनित बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीभी) का दिया जायेगा टीका।

rktvnews

भोजपुर:विकसित कृषि संकल्प अभियान को सफल एवं केंद्र की इकाइयों को लाभकारी बनाये :निदेशक डा आर एन सिंह

rktvnews

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

rktvnews

Leave a Comment