RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा में भव्यता के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 नवंबर। शुक्रवार को शहर के बीचो-बीच बघवा गली में प्रसिद्ध गुरुद्वारा में हर्ष और उल्लास के साथ सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानकदेव जी का जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लगातार कार्यक्रम चलते रहे जिसमें सिख समाज के पुरुष महिला बच्चे युवा तथा अन्य गणमान्य अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के संबंध में गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथि श्रवण सिंह ने बताया कि यह गुरु नानक देव जी की 555वां में प्रकाश उत्सव है। जहां पर विशेष भजन कीर्तन का कार्यक्रम ग्रंथी एवं उनके जत्था द्वारा चलाया जा रहा है। भजन-कीर्तनों में सबते बडा सत गुरु नानक जिन राखी मेरी…, चन चढेया मिटया अंधेरा…, लख खुशियां। श्रद्धालुओं ने निशान साहब की सेवा की अर्थात चोला बदला। वहीं श्री गुरुनानाक ज्ञान दीप स्कूल के बच्चों ने भजन कीर्तन के अलावा गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अरदास के साथ दोपहर का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में गुरुद्वारा में लंगर में पंगत लगाकर सभी जाति धर्म के पुरुष ,महिला, बच्चे लोग बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। जो लगातार चलते रहा।
वहीं संध्या समय श्रद्धालु भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाकर सेवा दी गई। बच्चों द्वारा गुरु नानक देव जी पर भाषण और उनके जीवन पर प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर लुधियाना से आए भाई बुलंद प्रीत सिंह जी लुधियाना वाले ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने सिख पंथ की स्थापना की। उन्होंने जात-पात को खंडित कर इंसानियत को जगाया। सभी धर्मों को एक साथ लेकर चले। इसीलिए सभी धर्म के लोग उनके साथ चले। इन्होंने बताया कि वाहेगुरु सिख पंथ का सबसे मूल मंत्र है। जिसकी साधना से मनुष्य जीवन के पार उतरता है। सत्य श्री अकाल बोले सो निहाल बार-बार जय घोष होता रहा। 48 घंटे का अखंड पाठ मनोज सिंह एवं जत्था द्वारा चलाए जा रहा था। समापन पर आतिशबाजी भी हुई।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।

rktvnews

30 सितंबर 23 को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह सांस्कृतिक भवन के पुनिर्माण कार्य और वार मेमोरियल के शिलान्यास कार्यों के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित।

rktvnews

भोजपुर: बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 9 से 14 दिसंबर तक पंचायतों में लगेगा शिविर।

rktvnews

रायपुर : नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment