RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

प्यारे बच्चों!

प्यारे बच्चों

ओ धरती के चाँद सितारों
हँसते गाते नन्हें प्यारों।
तुमसे यह दुनिया रौशन है
ओ हम सबके राज दुलारों।।

हरदम यूँ ही हँसते रहना
हर बाधा से लड़ते रहना।
नव भारत के रचने वाले
अपने पथ पर बढ़ते रहना।।

आने वाला कल तुमसे है
जीवन का हर पल तुमसे है।
तुमसे बच्चों आस जुड़ी है
हममें हिम्मत बल तुमसे है।

भारत की जयगान तुम्हीं हो
होठों की मुस्कान तुम्हीं हो।
तुम बच्चे हो मन के सच्चे
हम सबकी पहचान तुम्हीं हो।।

जग उपवन को तुम महकाते
खुशियाँ दोनों हाथ लुटाते।
तुम वो अनुपम फूल जगत के
जो भगवन को बहुत सुहाते।।

तुम हो भारत के रखवाले
रखना बच्चों लाज हमारी।
सभ्य सुशिक्षित बने देश यह
बच्चों तुम पर जिम्मेदारी।।

रचनाकार:मीरा सिंह “मीरा”
डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार

Related posts

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आईआईटी, दिल्ली में खादी इंडिया के नए आउटलेट का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें जनसेवा मित्र : मुख्यमंत्री

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

एनटीपीसी द्वारा कार्बन स्तर में कमी; उपयोग एवं भंडारण’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment