RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून:10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो के आयोजन की व्यवस्था को ले मुख्य सचिव ने की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)05 नवंबर ।राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगों व अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों को जल्द नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त सम्मेलन में देश और विश्व भर से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों हेतु सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल एवं अन्य सम्बन्धित मार्गों की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए हैं।
सीएस ने संस्कृति विभाग को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को अतिथियों के आवागमन हेतु विशेष बसों की व्यवस्था एवं ट्रैफिक के प्रबन्धन के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सचिव रविनाथ रमन, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया।

rktvnews

परिसदन भवन चतरा में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:JSLPS के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार की सौगात, दीदी कैफे उद्घाटन एवं टोटो वितरण।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

बृहद गौ संरक्षण केंद्र सरूरपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण के लिए अब ₹50 प्रति पशु खर्च किये जायेगे,गौशालाओं में नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या।

rktvnews

हनुमानगढ़:कलेक्ट्रेट में गूंजा “वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे”।

rktvnews

Leave a Comment