RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:भोजपुर: राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत जगदीशपुर के पूर्व डीएसपी द्वारिका बाबू के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर।शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक सह साहित्यकार डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत डीएसपी श्री द्वारिका बाबू इस दुनिया को बीच सफ़र में ही अलविदा कर गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बौद्धिक समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।वे हमारे जैसा अदना सा व्यक्ति के दिलों में सदैव अमर रहेंगे।निसंदेह वे पुलिस सेवा में रहते हुए भी गरीब, लाचार एवं बेबस लोगों के साथ खड़े रहते थे एवं उनके साथ अन्याय न हो, अहर्निश समर्पित रहते थे।ऐसे ज़िन्दा दिल इंसान सदैव याद किए जाएंगे। उन्हें सेवा काल में अच्छी पुलिसिंग एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरुस्कृत किया गया था।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विद्यालय प्राचार्य डॉ.पुरुषोतम उपाध्याय, विकास राय,अजय कुमार, कामदेव जी,मो.हेसामुद्दीन, सुरेन्द्र पाल, अजीत पाल, प्रोफेसर दिलीप पाल, वरीय प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह, वृजनंदन सिंह ,दशरथ सुमन,सीनियर डिप्टी कलेक्टर बुद्ध प्रकाश आदि कई बुद्धिजीवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए हैं।

Related posts

भोजपुर:आरा के भकुरा में जनसंवाद में सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनीं जनता की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा (आर) के शिष्टमंडल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लिया बाढ़ और कटाव का जायजा।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment