आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मई।मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी का तुफानी चुनाव दौरा का दौर जारी रहा।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के स़िह ने आरा सदर प्रखंड अंतर्गत जमीरा,लक्षणपुर,अलीपुर,
गोठउला सहित आरा नगर के वार्ड नं. 42,43,44 जगदेवनगर,बिहारी मिल,एकता नगर और अनाईठ मे जनसंपर्क किया। ग्रामीण क्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान सभी जगह उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत फूल-माला,ढोल बाजे और नारो के साथ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम मे लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, आनंद कुमार सिंह,अजय सिंह,आरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,मिठाई लाल सिंह,विभु जैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।
वहीं आरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 42,43,44 जगदेवनगर, बिहारी मिल,एकता नगर और अनाईठ मे एनडीए प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान समर्थको उनका स्वागत फूल वर्षा के साथ किया।यही नही नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, विकास पुरूष जिंदाबाद, आर के सिंह जिंदाबाद, आरा का सांसद कैसा हो,आर के सिंह जैसा हो आदि गगनचुंबी नारे लगाते रहे।महिलाओं की तादाद भी बहुत अधिक था और वे भी हाथ मे भाजपा का झंडा लेकर नारे लगा रही थी। जनसमपर्क में शामिल नेताओं ने बताया की सभी समुदायो का पूरा समर्थन भाजपा के पक्ष मे दिखाई दे रहा था।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने सभी से हाथ जोड़कर देश और जिला के विकास के लिए कमल छाप को वोट देने की अपील की। उन्होने कहा कि 2014 मे सांसद बनने के दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमे केन्द्र मे ऊर्जा और नवीन नवीनीकरण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया। मुझे हर गाँव बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था,जिसे समय से पहले पूरा कर दिया।फिर 2019 मे मुझे उसी मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया जिस दौरान मैने घर-घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करते हुए नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मे बहुत कार्य किया। आज बिजली के क्षेत्र मे देश आत्मनिर्भर बन गया है। मेरे द्वारा भोजपुर जिला मे जितना काम किया गया,वैसा आजादी के बाद कभी भी नही हुआ था। आप देश,राज्य और जिला के विकास के लिए एनडीए को वोट करे। किसी के बहकावे मे न आए।जात-पात से ऊपर उठकर अपने,समाज और देश के विकास के लिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएँ और मुझे सांसद बनाएँ।
कार्यक्रम के दौरान शंभु चौरसिया, सरोज सिंह,विभु जैन,अभिमन्यु सिंह,कन्हैया प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जनता थे।
