RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लोजपा (आर) के शिष्टमंडल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लिया बाढ़ और कटाव का जायजा।

जिला प्रशासन गंगा से कटाव की रोकथाम को तत्काल जीयो बैग से करें:जिला अध्यक्ष (आर) राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई। शुक्रवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवम प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर पूरे बिहार के पार्टी जिला प्रभारियों एवम जिला अध्यक्षों को अपने जिले में बाढ़ और सुखाड़ की समीक्षा करने, उसकी रोक थाम हेतु जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया है।उसी क्रम में भोजपुर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष पासवान ,सोहरा पंचायत के मुखिया सह जिला अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ लोजपा रामविलास भोजपुर मोहन शर्मा,वीरकुवर सिंह विश्वविद्यालय के पार्टी छात्र अध्यक्ष विकाश सिंह,जिला महासचिव प्रमोद पासवान,जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार के शिष्टमंडल ने संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाका दामोदरपुर जवाइनिया , सलेमपुर, पिपरपाती ,बलुवा , हेतमपुर ,सोहरा , महुली,महुली घाट, सिन्हा,नेकनाम टोला आदि गांवों में जाकर संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाका गंगा नदी से कटाव से प्रभावित होने वाले गांवो का दौरा किया।दौरा के दरम्यान राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष ने कहा कि गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है ।गंगा के किनारे बसने वाले गांव गंगा नदी की कटाव से परेशान है। अगर जिला प्रशासन जियो बैग के द्वारा तत्काल रोक नही लगाती है तो बहुत सारे गांव गंगा की गोद में चले जायेंगे,सोहरा में पवन सिंह के खेत से मझौली हॉस्पिटल तक और हेतमपुर मठिया से लेकर सुरेश यादव का डेरा महुली तक,महुली घाट के पास एवम सिन्हा घाट के पास जियो बैग देना अति आवश्यक है। जिला अध्यक्ष से दामोदरपुर निवासी जय किशुन पासवान और मुन्ना पासवान ने कहा कि जवानियां गांव के पास कटाव हो रहा है वहा जियो बैग के माध्यम से ठोकर देना अति आवश्यक है ।अन्यथा पूरा गांव काल के गाल में समा जाएगा ।विगत वर्ष बाढ़ से प्रभावित क्षति ग्रस्त बांध का मरम्मत करना भी अति आवश्यक है। मुखिया मोहन शर्मा का कहना है कि जहा जहा जिला प्रशासन द्वारा जियो बैग दिया गया है वहा वहा कटाव रुक गया है लेकिन जहा जहा जियो बैग नही दिया गया है वहा कटाव हुआ है।सोहरा बांध का भी कटाव हो गया है जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है नही तो दर्जनों गांव बाढ से प्रभावित हो सकते है।ग्रामीण रामाकांत पांडे कहते है कि हेतमपुर गांव 75 वर्षो से तबाह है ।पहले हेतमपुर गांव गंगा उस पार था लेकिन गंगा की तबाही से हम लोग इस पर आए लेकिन जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देंगी तो मेरा गांव काल के गाल में समा जाएगा। अन्य ग्रामीणों ने श्री पासवान से ससमय पर जियो बैग एवम टूटे बांध की मरम्मती करवाने हेतु जिला प्रशासन से मिलने को कहा । राजेश्वर पासवान ने कहा कि शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी से मिलकर इस समस्या का निदान किया जाएगा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान एवम प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी जी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा ।शिष्टमंडल के अलावे अन्य ग्रामीणों में सोनू शर्मा, रामाकांत पांडे, जागा सिंह,अखिलेश सिंह,मनोज यादव,शिवकुमार पासवान,मुखदेव पासवान,हरदेव पासवान,संजय शर्मा,विकाश सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 24

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

लोक अदालत की सफलता को बैठक! वादियों के अधिवक्ता नही होने पर स्वयं कर सकते है सुलह वाद:विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म गोदान का ट्रेलर और पोस्टर किया लाँच।

rktvnews

Leave a Comment