RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:भोजपुर: मतदान केंद्रों पर चल रहे फोटोयुक्त निर्वाचन सूची को ले विशेष शिविर का उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS /आरा ( भोजपुर)03 नवंबर।आज फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत भोजपुर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर (तरारी विधानसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर) बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया। स्पेशल कैंप के दौरान बीएलओ द्वारा निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण, विलोपन, संशोधन आदि हेतू विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त किया गया।उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा कई मतदान केंद्र पर स्पेशल कैंप का निरीक्षण किया गया।
अगला स्पेशल कैंप का आयोजन 23.11.2024 (शनिवार )एवं 24.11.2024 (रविवार )को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 28.11.2024 है।अतः दावा /आपत्ति की अंतिम तिथि तक अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतू फॉर्म 6, मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों का विलोपन हेतू फॉर्म 7 एवं एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा या एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्टिंग, निर्वाचकों का विवरणी में संशोधन, डुप्लीकेट ईपिक एवं दिव्यांग निर्वाचक का मार्किंग हेतू फॉर्म 8 आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न कर ऑफलाइन आवेदन अपने बीएलओ को दे सकते हैं!या ऑनलाइन आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से कर सकते हैं।

Related posts

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गया:डीडीसी ने लोकसभा चुनाव को ले जिले के प्रिंटिंग प्रेस (बैनर, पंपलेट, पोस्टर इत्यादि) के मुद्रकों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के अलग-अलग थानों में लगा जनता दरबार।

rktvnews

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

rktvnews

Leave a Comment