RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

झारखंड: चतरा:दो पली में में पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विधान सभा आम चुनावः 2024 के सफल संचालन हेतु पिठासीन पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) को रविवार को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न (पिन नम्बर- 341700007 से 341709660) तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05 बजे अपराह्न (पिन नम्बर- 341709662 से 341716414) तक को राज्य सम्पोषित 2 बालक उच्च विद्यालय, चतरा में प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन अधिकारी को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया। इस मौके पर उन्हें मतदान संबंधी पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान संपादित कराने की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को समझाया गया कि निर्वाचन सामग्री प्राप्त करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि सूची के अनुसार सभी सामग्री उन्हें मिल गई है।
मुख्य रूप से मतदान यूनिट, नियंत्रण यूनिट, निविदत्त मतपत्र, मतदाताओं का रजिस्टर, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति और नामावली की अतिरिक्त प्रतियां, ग्रीन पेपर सील, सीलिंग वैक्स एवं अमिट स्याही सहित महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को ईवीएम के बारे में तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया है।
मतदान सम्पन्न कराने के लिए तैनात किए गए पीठासीन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की स्थापना, मतदान शुरु होने से पूर्व की जाने वाली घोषणा, एजेंटों की मौजूदगी में माकपोल, ग्रीन पेपर सील लगाना, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए रक्षोपाय, मतदान केन्द्र में और बाहरी 200 मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Related posts

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उमरिया:“एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा कवच टूटा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पटना: नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

रामगढ़:प्रमंडलीय आयुक्त,उत्तरी छोटानागपुर, पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment