RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: डीएम ने छठ घाटों एवं आवागमन मार्गो पर सभी आवश्यक सुविधाओ को सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा छठ महापर्व 2024 के अवसर पर छठ घाटों एवं आवागमन के मार्गों में ससमय सभी आवश्यक बुनियादी सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में नल- जल, सड़क मार्ग, स्ट्रीट लाईट, साफ सफाई तथा नहरों में पानी की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की । जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत में अवस्थित सभी घाटों की साफ सफाई, बिजली के तार/ पोल एवं आवागमन के रास्ते का मरम्मती कार्य, घाटों का समतलीकरण,बैरिकेडिंग आदि सभी कार्य अभियान चलाकर 2 दिन में पूर्ण कर लिया जाए। साध ही बेलाउर सूर्य मंदिर में वॉच टावर बनाने का कार्य अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।
इस बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय /यातायात एवं साइबर क्राइम, सभी कार्यपालक अभियंता/ कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत नगर परिषद आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण कार्यक्रम।

rktvnews

किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा प्रदान करने हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

केविनकेयर के चिक ने श्वेता तिवारी के साथ लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम के लिए “10 ऑन 10 हेयर कलर” कैंपेन; सिर्फ 10 मिनट में बदलें बालों का रंग।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का पांचवा दिन।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर मे फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment