RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर:आरवीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ को ले बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर। 29 अक्टूबर को आरवीएस पब्लिक स्कूल, सनदियां बांध,आरा, में धनतेरस,दिवाली और छठ महापर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही छात्र छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता, दिया सजावट प्रतियोगिता,दिवाली चित्रकला प्रतियोगिता तथा साज सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रमों का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह, प्राचार्या अमृता सिंह सिसोदिया एवं उप प्राचार्या शिवानी रॉय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निदेशिका डॉक्टर कांति सिंह ने सभी शिक्षक,छात्र,छात्राओं को महान पर्व दीपावली छठ पूजा आदि की बधाई और मनाने के औचित्य पर विस्तार से बताया।दी। दीपावली में बम पटाखा आदि से दूर रहने की सलाह दी।इसके बाद आयोजित रंगोली प्रतियोगिता की विजेताओं – रिमझिम ,अंकिता, आकांक्षा और आकर्षिता को मेडल प्रदान किया।रंगोली के माध्यम से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार वाला रंगोली सराहनीय रहा। वहीं दिया सजावट में अनंत और शिवाय को पुरस्कृत किया गया। जबकि दिवाली चित्रकला और कक्षा सजावट में समृद्धि और अमृति को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। समापन से छात्र छात्राओं ने नृत्य कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । कार्यक्रम संयोजक प्रियता प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सबको उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरण हुआ।इस मौके पर डॉ विजयेश, अकाश प्रतिक, अरुण कुमार बाला,शकील अहमद, अंजली सिंह, पूजा कुमारी,अंजू देवी, मुस्कान, यश कुमार, आयुष दुबे, ताशु, सुनील पाण्डेय, शम्स जावेद,सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related posts

लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज तो दी मगर उन्हें शिक्षा नहीं दिया ताकि बिहार के लोग जिंदगी भर उनका नारा लगाए और झंडा लेकर घूमे: प्रशांत किशोर

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला आयोजित!संस्कृत भाषा ज्ञान विज्ञान तथा सभी विधाओं का प्राचीन ग्रंथ:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

भोजपुर:पीएनबी मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे के नेतृत्व में पीएनबी मंडल कार्यालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

सेना प्रमुख बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर रवाना।

rktvnews

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

युवाओं को नशे की खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही : अमित शाह

rktvnews

Leave a Comment