RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: रांची:हर घर में आए उजाला, आए ना कोई रात काली, हर घर में मनाएं खुशियां, हर घर में हो दिवाली।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) ने आतीशबाजी रहित दीपावली धूमधाम से मनाई।

RKTV NEWS/रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)28 अक्टूबर। जीतो ( जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) ने हर वर्ष की तरह इस बार फिर कल की शाम ‘ 24 को बिना आतिशबाजी के बड़े ही धूमधाम से दीपावली मनाई।
कई रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ इस आयोजन में पॉटरी मेकिंग, टैटू, गेम स्टॉल्स, गाने की प्रतियोगिता,लाइव बैंड आदि कई तरह के कार्यक्रम थे।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण लक्की कपल ड्रॉ था। जिसमें तीन जोड़ियों को आभूषण ज्वैलर्स की तरफ से गिफ्ट दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर्स, वेदिका क्रेडिट कैपिटल, आभूषण ज्वैलर्स, खेतीवालस, गोदरेज इंटीरियों एवं टीनी तो टॉल थे।
लगभग 500 जीतो सदस्य एवं उनके परिवारजनो ने आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह जानकारी जीतो प्रवक्ता पायल ए जैन ने दी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जीतो के तीनों शाखाओं के सदस्य अध्यक्ष विशाल जैन मुख्य सचिव सर्वेश जैन, उपाध्यक्ष राज कुमार रामपुरिया एवं अजय छाबड़ा, अनंत जैन, विनय नाहटा के अलावा मोहित जैन, हर्षवर्धन जैन, प्रतीक जैन एवं अर्पित जैन, महिला शाखा की डायरेक्टर इन चार्ज प्रियंका पाटनी, अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष पायल ए जैन, विनीता सेठी, मुख्य सचिव एकता बड़जात्या, के अलावा आशिका अजमेरा, स्नेहा सेठी मनीषा रारा, शुभिका जैन, शैली जैन, मोनिका छाबड़ा, निधी जैन, स्मिता पाटनी, नलिनी जैन, युवा शाखा के अध्यक्ष नितेश जैन, मुख्य सचिव श्रेय जैन, देवेश जैन, अंकित लुहाड़िया, अरिहंत जैन, खुशबू जैन, सुमिल जैन, मयंक बैंगानी, संयम पाटनी सार्थक, शाश्वत जैन ने रात दिन कड़ी मेहनत की।
अध्यक्ष विशाल जैन एवं अध्यक्षा सरोज पांड्या ने भगवान महावीर के शुभ संदेश “जियो और जीने दो” पर सभी को चलने का आग्रह किया। दीपावली को पटाखों से नहीं बल्कि भारतीय दियों से मनाने की प्रेरणा दी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने करमा पूजा के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीट टॉपर महेश कुमार ने की मुलाकात।

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी में जिला स्तरीय अन्तरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू।

rktvnews

भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर की हीरक जयंती का शानदार आयोजन, कुलपति ने स्मारिका ‘समर्पण’ का किया विमोचन।

rktvnews

पटना:महिला आरक्षण के सवाल पर झूठ बोल रही भाजपा, तुरंत लागू करो : माले

rktvnews

भारतीय नौसेना का जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख) कार्यक्रम लद्दाख पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment