RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर: जदयू गड़हनी प्रखंड के कार्यकारणी की सांगठनिक बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर । शनिवार को जनता दल यू. प्रखंड गड़हनी के प्रखंड कार्यकारणी की सांगठनिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अमरीश सिंह की अध्यक्षता में ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में आयोजित की गई। संचालन अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष सह गड़हनी उप प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार चंद्रवंशी ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश नामित विधानसभा प्रभारी बद्री भगत, जिला नामित विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार राम, जदयू जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, जिला उपाध्यक्ष जियाउल वारसी, जिला महासचिव मदन यादव और युवा नेता पवन कुशवाहा,आइटीसेल प्रभारी इमरान अहमद ने अपनी बातों को रखते हुए दल की मजबूती और माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति को पहुंचाने के संबंध मे विस्तार से चर्चा किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे, अख्तर हुसैन, पिंटू रजक, दीपक सिंह,रामप्रवेश कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी, शंभु गोस्वानी, अक्षयबार ओझा, सियाधार कुशवाहा, देवकुमार कुशवाहा, उमाशंकर साह और श्यामनंदन सिंह सहित दल के सम्मानित साथी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर जिला बैठक संपन्न!भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जो देश को आगे बढा रहा है:आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई ने जवनिया में बाढ़ पीड़ितो में किया राहत समाग्री वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रायपुर : खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम की अध्यक्षता में ए.ई.एस. एवं परवरिश योजना की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment