RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर: सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, किया ओपीडी आदि का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)25 अक्टूबर।आज 25 अक्टूबर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में अवस्थित ओ0पी0डी0, पैथोलॉजी, दवा वितरण काउंटर, कैटिन काउंटर एवं विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU) का औचक निरीक्षण किया गया।
विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU) के निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक डॉ0 दीनानाथ सिंह अनुपस्थित पाये गये। सिविल सर्जन से पृच्छा करने पर बताया गया कि डॉ0 दीनानाथ सिंह का रोस्टर के अनुसार पूर्वाहन 08:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक डयूटी है। उक्त चिकित्सक के अनुपस्थिति के संबंध में पृच्छा करने पर कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुआ। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
ओ0पी0डी0 में रोस्टर वाइज ससमय चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कैटिन के निरीक्षण में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रबंधक को पर्याप्त साफ-सफाई कराने एवं अस्पताल में ईलाजरत मरीजों तथा उनके परिजनों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन/अल्पाहार उपलब्ध कराने के प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

Related posts

तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा हरिशंकर दुबे की कृति “श्रीकृष्णलीलामृतम् ” लोकार्पित।

rktvnews

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पढोगे, लिखोगे होगे नवाब ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

सिनेट निर्वाचन मंडल की बैठक संपन्न!मतदाता सूची प्रकाशन हेतु नाम मांगने पर बनी सहमति:संयोजक प्रो रणविजय कुमार

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों को चार व पांच को कागजात जमा कराने का मौका।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर महंती मठिया के प्रांगण में मनाई गई परशुराम जयंती।

rktvnews

Leave a Comment