RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:तानाशाही मानसिकता के प्रतीक आर के सिंह,भोजपुर की जनता का कर रहें हैं अपमान:जवाहरलाल सिंह

आरा लोकसभा चुनाव में करारी हार को पचा नहीं पा रहे हैं सामंती।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )24 अक्टूबर।भाकपा – माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तरारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुशील पांडेय के नामांकन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह द्वारा दिये गए वक्तव्य और उपयोग किए गए शब्दों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव में हार से बौखलाए आर के सिंह का सामंती मन – मिजाज बोल रहा है। ये महाशय भोजपुर की सामाजिक न्याय के पक्षधर जनता का अपमान कर रहें हैं। आगे उन्होंने कहा कि आज देश में 36 प्रतिशत गरीबी बढ़ गई है।पुरा देश गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, महंगाई तथा सामंती साम्प्रदायिक हिंसा से त्रस्त है। पूर्व मंत्री को इमानदारी से ये बताना चाहिए कि इसका जिम्मेदार कौन है ? बिहार में भी पिछले बीस सालों से डबल इंजन की सरकार चल रही है तो यहां के लोगों को पलायन करने और बिहार में कृषि आधारित उद्योग क्यों नही लगाया क्या ये बीजेपी से नहीं पुछना चाहिए ? बिहार और देश का अगर विकास नही हुआ है तो उसका जवाब खुद आर के सिंह को देना चाहिए । दिल्ली और पटना में उनकी पार्टी की हीं सरकार पिछले कई वर्षों से है।
दूसरी ओर जिस शांति, सद्भाव, अपराध और हत्या जनसंहार की बात कर रहें हैं तो उसका पर्याय है तरारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार का परिवार जिसका आप प्रचार कर रहें हैं। वे जिले में प्रसिद्ध इसी के लिए हैं। जिले का बच्चा-बच्चा जानता है कि हत्या, जनसंहार, अपहरण,बैंक डकैती, रंगदारी टैक्स आदि के मामले में अभियुक्त कौन है ?

Related posts

आयोजना मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के ब्रोशर का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:सावन मनभावन कार्यक्रम में मल्हार व कजरी गायन की प्राचीन परंपरा:संगीतज्ञ दिनेश पांडेय

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुनाव पूर्व विधि व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर की बैठक।

rktvnews

वकील कानून से उपर नहीं’: त्रिपुरा हाईकोर्ट ।

rktvnews

नहीं रहे प्रसिद्ध साहित्यकार शिक्षक व पत्रकार रंजीत बहादुर माथुर।

rktvnews

Leave a Comment