RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:दिवंगत साहित्यकार व पत्रकार को भोजपुरी साहित्य मण्डल द्वारा दी गई श्रद्धांजलि।

बक्सर/बिहार(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।भोजपुरी साहित्य मण्डल द्वारा आर्या एकेडमी परिसर में हिन्दी और भोजपुरी के दिवंगत साहित्यकार स्व. अतुल मोहन प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार स्व. मन्नू मद्धेसिया और पत्रकार स्व. जितेन्द्र कुमार राम को रविवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। शहर के बुद्धिजीवी, साहित्यप्रेमी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।भोजपुरी साहित्य मण्डल के संरक्षक गणेश उपाध्याय ने तीनों दिवंगत आत्माओं के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर व्याख्यान सत्र का शुभारंभ किया।संचालन करते हुए महासचिव डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. अतुल मोहन प्रसाद हिन्दी व भोजपुरी के साइलेंट लेखक थे। प्रचार से दूर रहकर लगातार लिखते रहे। स्व. मन्नू मद्धेसिया अपने अंतिम समय तक पत्रकारिता धर्म निभाते रहे। वहीं स्व. जितेंद्र राम एक कस्बाई और ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए पत्रकार थे, जिन्होंने एक प्रतिष्ठित हिन्दी अखबार की लम्बी सेवा की।सभा के अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष प्रो. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि स्व. अतुल मोहन प्रसाद उनके अनुज थे। उनकी लेखकीय प्रतिभा अद्भुत थी और उनकी लघुकथाएं हिन्दी-भोजपुरी जगत में सदैव याद की जाएंगी।स्व. मन्नू जी जिले की पुरानी पीढ़ी के उन पत्रकारों में थे, जिन्होंने लाभ-हानि से ऊपर उठकर पत्रकारिता धर्म निभाया। स्व. जितेन्द्र एक कुशल संवाद लेखक व प्रतिभाशाली पत्रकार थे। कवि शिव बहादुर प्रीतम, वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा और प्रसिद्ध कवि श्री भगवान पांडेय ने इन तीनों दिवंगत आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडेय, राजा रमण पांडेय, कवि प्रेमातुर, कवि विहान, कवि वशिष्ठ पांडेय, इंजीनियर रामाधार सिंह, धनंजय गुड़ाकेश, कौशल शर्मा सहित कई बुद्धिजीवी, शोध छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की टीम राष्ट्रीय एकीकरण शिविर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

व्यंग:मोदी जी का बचत अभियान !

rktvnews

भोजपुर:श्रद्धा से याद करने वालों पर सदा प्रभु कृपा बरसती है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment