RK TV News
खबरें
Breaking News

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट: चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की सीए – सीएस के साथ बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान) 22 अक्टूबर। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को समिति कक्ष में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट मीट के संबंध में चार्टर्ड अकाउंटेट और कंपनी सेक्रेटरी के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने आगामी 24 अक्टूबर को प्रस्तावित इन्वेस्टमेंट मीट में निवेश हेतु निवेश प्रस्ताव आमंत्रित किए। बैठक में जिला कलक्टर ने निवेश के प्रति सकारात्मक के साथ आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजनेस में रुकावटें आती रहती है, जिनमें सुधार को लेकर सुझाव दें। प्रशासन निवेशकों के मुद्दों, उनकी समस्याओं के प्रति सकारात्मकता के साथ सुधार के प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि निवेशक अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी कार्यालय आकर मिल सकते हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा ने सभी से अधिक से अधिक एमओयू करने का आह्वान किया।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक राहुल देव सिंह ने अवगत कराया कि उक्त इन्वेस्टर मीट में अब तक लगभग 140 एमओयू हो चुके है जिसमें 4200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इसके अलावा भी कई और उद्यमी भी एमओयू करने में रूचि दिखा रहे हैं जिनसे वार्ता की जा रही है लगभग 10000 करोड़ के एमओयू होने है जिसमें टेक्सटाईल, ग्रीन एनर्जी, सोलर एनजी, रियल स्टेट, होटल्स, फर्टिलाईजर्स, खनन सेक्टर सहित हिन्दंस्तान जिंक के उत्पाद की सहायक इकाईयां सम्मिलित है।
बैठक में सीए – सीएस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह, यूआईटी सचिव सहित विभागीय अधिकारी और सीए – सीएस संस्थाओं के प्रतिनिधि नितेश सेठिया, आकाश डोढाणी, पीयूष अग्रवाल, सद्दाम हुसैन, अशोक सोमानी, गोपाल कृष्ण मुंदड़ा, कुलदीप पोखरना, प्रकाश मुरोटिया, साहिल सिपानी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर जिले में EVM /VVPAT के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा हैंडस ऑन प्रशिक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार आदिम जनजातीय समूह की महिलाओं के लिए मासिक धर्म एवं स्वच्छता विषय पर आयुष विभाग द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, केंद्रीय कारा एवं ऑब्जर्वेशन होम में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना : कदमकुऑ मे नि:शुल्क नेत्र जाॅच शिविर आयोजित! समादार पार्क मे हुआ आयोजन।

rktvnews

शाहपुर के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर किया जलाभिषेक।

rktvnews

पत्रकार का सरकार की निष्पक्ष आलोचना करना राजद्रोह नहीं : पूर्व सीजेआई यूयू ललित

rktvnews

Leave a Comment