RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा बेहतर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम पंचायत मवी कला पहुंचकर हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कोई भी मरीज पहुंच कर वहां तैनात सी एच ओ के द्वारा ई संजीवनी के माध्यम से विशेष चिकित्सकों से भी परामर्श ले सकते हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं जिससे कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर प्राप्त हो सके जिससे व्यक्ति को छोटी सी समस्या के लिए बाहर न जाना पड़े जिलाधिकारी द्वारा निरंतर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण किये जा रहे हैं जिसके क्रम में आज उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मवी कला में उपस्थिति पंजिका देखी और ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया ।
मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अब तक इस माह 21 अक्टूबर तक मात्र 10 दिन ही ओपीडी हुई है सी एच ओ प्रेरणा शर्मा जो दिल्ली से आती जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा समय से आना चाहिए जो आज 9:55 पर आई थी और 19 अक्टूबर 2024 को 3:45 पर चली गई थी जबकि आयुष्मान आरोग्य का मंदिर शासन द्वारा 9:00 बजे से 4:00 बजे तक निर्धारित है 21 अक्टूबर 2024 से सूचना पट पर कोई सूचना भी नहीं लिखी गई ई संजीवनी पोर्टल पर 88 टेलीकी गई है जो अब तक 18 ओपीडी हुई है।
अंतिम ए एन सी 9 अक्टूबर को सुमन पत्नी रोहतास की गई उसके बाद से अभी तक कोई ए एन सी नही हुई है।
आशा व एएनएम दोबारा अब तक 16 आभा आईडी बनाई गई है कैंप लगाकर।
शासन ने हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर का नाम परिवर्तित करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम रखा गया है ।

Related posts

मुखिया जी की चली गई कुर्सी ,फर्जी प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव!राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

नई दिल्ली:हम सब हिंदुस्तानी, आतंकवाद शैतानियत है – नशामुक्त भारत हमारा लक्ष्य : इंद्रेश कुमार

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

रांची जिला अंतर्गत राज्य/केंद्र के विभिन्न संस्थानों बी.आई. टी मेसरा रांची, केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि से सम्बंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment