RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: अपशिष्ट प्लास्टिक का निपटान,जीविका बनेगी पहचान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अक्टूबर।आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शहिद विधा भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण )- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु भोजपुर जिले के 4 प्रखंडों आरा सदर , कोईलवर ,संदेश उद्वतनगर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का अधिष्ठान किया गया है। जिसके सफल संचालन कराने हेतु जीविका CLF के टीम के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, BPM जीविका को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण मे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य सलाहकार रजनीश वर्मा, प्रभात रंजन, वरुण कुमार, जीविका DPM, क्रांति कुमार, APO, रंजय बैठा, जिला समन्वयक, विनय कुमार, रौशन कुमार जिला सलाहकार, अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी भीम कुमार, जिला समन्वयक ITC आदि उपस्थित थे। जिला जल एवं स्वच्छता समीति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन इकाई का संचालन वर्तमान में जिला के चार प्रखंड कोइलवर,आरा सदर,संदेश और उदवंतनगर में संचालित है ।
पूर्ण स्वच्छता के उद्देश्य से पूरे जिले में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित है।यह सर्व विदित है कि प्लास्टिक पर्यावरण के स्वच्छता संतुलन में सबसे बड़ा बाधक है।
इसी क्रम में भोजपुर जिला में संचालित सभी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को तीव्र गति से क्रियान्वयन कराने के उद्देश्य से आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन उप विकास आयुक्त, भोजपुर के निर्देशन में हुआ,जिनमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक,प्रखंड परियोजना प्रबंधक,क्षेत्रीय एवं सामुदायिक समन्वयक तथा समूह के सक्रिय सदस्य मौजूद रहें। वर्तमान में क्रियान्वित सभी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों को जीविका समूह के माध्यम से संचालित करने के उद्देश्य से चनयनित संकुल स्तरीय संघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सभागार में आयोजित किया गया ।

Related posts

दूध कलेक्शन केंद्र और पशुपालन के जरिए अदाणी फाउंडेशन की अनोखी पहल।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

बसों के अवैध पार्किंग के मद्देनजर जिला प्रशासन, मोतिहारी द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

गढ़वा:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment