RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पटना में आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन में सैकड़ो गाडियों के काफिले संग बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की शिरकत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 मई।देश के स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा के सभी पंचायतों से कार्यकताओ और जनता को लेकर सैकड़ों गाडियों के साथ पटना बापू सभागार में पहुंचे।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अन्य मंत्रियो के साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया और महापुरुष महाराणा प्रताप और भामाशाह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि भारत वीरो का देश है और साथ ही देश मे एक से बढकर एक दानी हुए। जब भी देश पर किसी दुश्मन द्वारा आँख दिखाया गया तब इस देश के वीर सपूतो ने उनको मुँहतोड़ जवाब दिया है। महाराण प्रताप और भामाशाह की दोस्ती,शौर्य और त्याग का इतिहास समूचे जग को मालूम है और नई पीढी को जानना भी जरुरी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को जिस प्रकार नेस्तनाबूद करने का कार्य कर रहे है उससे अपने देश के मान-सम्मान और विश्व मे भारत का सिर गर्व से ऊपर उठ गया। आज देश मे स्वाभिमान का दूसरा प्रतीक भाई नरेन्द्र मोदी जी है।हम सभी भारतवासी अपने स्वाभिमान के लिए वीर महाराणा प्रताप की तरह देश के लिए न्योछावर है। भामाशाह और महाराणा प्रताप हम सभी के लिए आदर्श है।
सम्मेलन में भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला पदाधिकारी, भाजपा नेता संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो,कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बड़हरा मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, पूर्व म़डल अध्यक्ष संतोष स़िह संटु,रंजीत गुप्ता, उज्जवल सिंह,मुन्ना सिंह,पप्पू सिंह,सौदागर बिंद,मनोज सिंह,टुकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:ज़िला टास्क फ़ोर्स अधिप्राप्ति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने खाता में सुधार और कैश क्रेडिट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

नैनीताल:जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग नागरिकता तय करने की ऑथोरिटी बनना चाह रहा है:प्रशांत भूषण

rktvnews

धमेंद्र प्रधान ने आईआईटी तिरुपति के चौथे और पांचवे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित!राष्ट्रपति ने प्रदान किये पुरस्कार।

rktvnews

गढवा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment