RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सांसद आपके द्वार के तहत क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पिरों प्रखंड सहित पंचायतों का दौरा किया।

केंद्र की सरकार विकास की सरकार है। माननीय मोदी फिर होंगे प्रधानमंत्री उन्होंने विश्व पटल पर भारत का लोहा मनवाया है: आर के सिंह।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,26 मार्च।आज माननीय केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के सांसद श्री आर के सिंह ‘सांसद ने आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पीरो प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का दौरा किया।पीरो के दौरा पर निकलने के पहले रामनवमी शोभायात्रा हेतु सड़क निर्माण का निरिक्षण करने गोपाली चौक-धरहरा रोड पहुंच करनिरीक्षण करते हुए रामनवमी के दिन सड़क को साफ-सुथरा और दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।उक्त अवसर भोजपुर जिलाधिकारी श्री राजकुमार, रामनवमी शोभा यात्रा समीति के महासचिव शंभु चौरसिया, रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज ललन सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता थे। तत्पश्चात पीरो प्रखंड अंतर्गत पीरो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए स्टेशन का विकास,महत्वपूर्ण ट्रेनो का ठहराव, स्टेशन तक सड़क की मरम्मती का आश्वासन दिया। वही पीरो पड़ाव मैदान का निरीक्षण कर उन्होने उसे आरा रमना मैदान की तरह विकसित करने की बात कही। उसके बाद पीरो अशोक सिनेमा सभागार मे सभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि आज केन्द्र मे विकास का राज है।सभी केन्द्रीय योजनाएँ गरीबो के लिए है। इमानदार की सरकार है।कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलो मे कोई दम नही है।नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।प्रधानमंत्री जी ने विश्व मे भारत का लोहा मनवाया है।
माननीय केन्द्रीय मंत्री द्वारा जमुआंव, हसुआडीह,अकरूआ पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीण जनता द्वारा चयनित नई योजनाओं की घोषणा के साथ पूर्व की योजनाओं की भी समीक्षा की।लोगो ने जनसमस्याओं को अपने प्रिय सांसद के पास रखा जिसे माननीय सांसद द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जगहों पर केन्द्रीय मंत्री का ढोल-बाजे,फूल-माला और अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,विजय सिंह,तारकेश्वर ठाकुर, सीडी शर्मा, मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय,जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव, जिला मंत्री वंदना राजवंशी,मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,प्रेम पंकज ललन,अजय सिंह,अखिलानंद ओझा, उदय प्रताप सिंह,राकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष रवि केसरी,विनोद सिंह,विद्यासागर पांडेय,गिरजानंद सिंह,जयंत कुमार, अनील पांडेय,कुंदन सिंह तोमर,मुखिया मंटु सिंह,अभय सिंह,परमजीत सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

उज्जैन:औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह के पिता के श्राद्धकर्म में हुये शामिल।

rktvnews

आईसीएआर का 97वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया संबोधित।

rktvnews

शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के अररिया में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर 27 करोड़ रूपए की लागत वाले नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने दिव्यांग बालिकाओं के साथ किया सह-भोज।

rktvnews

Leave a Comment