RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन के पहले दिन निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण।

सभी को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की कही बात।

सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, नियुक्त कर्मियों की उपस्थित, नामांकन प्रक्रिया समेत अन्य का लिया गया जायजा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने की कही बात।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 अक्टूबर।विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र आज 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा और सिमरिया के कार्यालय कक्ष में होना है। आज नामांकन के पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने सिमरिया और चतरा अनुमंडल कार्यालय पहुंच नामांकन प्रक्रिया, नियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों की उपस्थित, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, प्रतीक्षालय कक्ष, सीसीटीवी समेत अन्य का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की बात कही, आगे कहा सभी पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने की कही बात।
उक्त मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा/ सिमरिया समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

स्टेट स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 11.84 किलोमीटर रिंग बांध के पुनर्स्थापन कार्य का उद्घाटन एवं दरभंगा एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:पटना प्रमंडल इकाई में भोजपुर के दो शिक्षको को मिली जिम्मेदारी, शिक्षकों में हर्ष।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लगाए आम, नीम और केसिया के पौधे।

rktvnews

Leave a Comment