RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखा किया रवाना।

मतदाता जागरूकता रथ विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर मतदाताओं को करेगी जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 अक्टूबर।झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा। मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्र चतरा और सिमरिया के लिए आज समाहरणालय परिसर से दो मतदाता जागरूकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र क्षेत्रों में रोस्टर अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगी।
हरी झंडी दिखाने के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

हरियाव-जसपुर लाईमस्टोन ब्लॉक की प्रीमियम दर पर सफल नीलामी, पचास चालीस में 5585 करोड़ का मिलेगा राजस्व:एसीएस वीनू गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विकास के एक साल : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने साझा कीं उपलब्धियां।

rktvnews

झारखंड:डालमिया भारत ने पूर्वी भारत में अपनी ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल की 5वीं वर्षगाँठ मनाई।

rktvnews

शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment