RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित सभी बैंक समन्वयक के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)17 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित अग्रणी जिला प्रबंधक चतरा एवं जिले में स्थित सभी बैंक के समन्वयक के साथ बैठक की गई।
बैठक में उन्होने कहा चतरा और सिमरिया विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण में 13 नवंबर को होना है इसके लिए 18 से 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरा जाएगा। सभी प्रत्याशियों का नया खाता खोला जाना है। सभी बैंक समन्वयक अपने शाखा में एक अलग काउंटर का अधिष्ठापन कर ले जिससे उम्मीदवारों को खाता खोलवाने मे असुविधा न हो। आगे कहा उम्मीदवारों का जो खाता खुलेगा वो नामांकन के एक दिन पहले का खाता खुला हुआ होना चाहिए। इस खाता का उपयोग उम्मीदवारों द्वारा चुनावी खर्चों में किया जाएगा। साथ ही सभी बैंक कैश वाहन के द्वारा जो राशि का स्थानांतरण करते है उनका विवरण सीविजिल एप्प पर किया जाय। साथ ही साथ कैश वाहन पर सीविजिल एप्प के द्वारा प्राप्त क्यूआर कोड को भी लगाया जाय ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक रविन्द्र कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सभी बैंको के शाखा प्रबंधक समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।
L

Related posts

दीव में जी20 आरआईआईजी सम्मेलन में एक स्थायी नीली अर्थव्यवस्था के लिए वैज्ञानिक चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की गई।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निदेश।

rktvnews

सिनेमा के उल्लास के उत्सव के बीच, गोवा के खूबसूरत तट पर 54वें आईएफएफआई का रंगारंग शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदनों के निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

rktvnews

गिरीडीह:अनुमंडल पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को ले जारी किए कई दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment